लखीमपुर खीरी में युवाओं के लिए PMFME योजना के तहत 10 लाख तक का लोन
लखीमपुर खीरी के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिसमें वे PMFME योजना से जुड़कर 10 लाख रुपए तक का लोन पाकर अपना खुद का खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इससे न केवल आत्मनिर्भरता मिलेगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, व्यवसाय योजना, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि। अधिकतम 10 लाख रुपए तक का लोन: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए युवाओं को प्रोजेक्ट लागत का 35% तक (अधिकतम ₹10 लाख तक) सब्सिडी के रूप में सीधा लाभ मिलता है। सिर्फ 10% निवेश कारोबार शुरू करने के लिए उम्मीदवार को केवल न्यूनतम 10% स्वयं का निवेश करना होता है, बाकी राशि लोन व सब्सिडी के रूप में मिलती है कोई संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं: लोन बिना गारंटी के मिल सकता है, जिससे नए उद्यमियों को शुरूआती कठिनाई नहीं होती। ब्रांडिंग व मार्केटिंग में सहायता: उत्पाद के प्रचार, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए भी 50% तक ग्रांट उपलब्ध है | ट्रेनिंग और क्षमता विकास: योजना के तहत उद्यमियों को फूड सेफ्टी, बिज़नेस मैनेजमेंट व आधुनिक टेक्न...